बीजेपी प्रत्याशी शेखावत व राठौड़ के बीच विवाद सुलझा
जोधपुर, देश में अब गर्मी के साथ सियासी रण में भी पारा बढ़ने लगा है। राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का इस बार मुकाबला बराबरी का है। सियासी रण में उनका मुकाबला कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा से है। गजेंद्र सिंह शेखावत के लिए इस बार स्वयं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कमान अपने हाथ में ले रखी है।
शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़ की गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ चल रहे विवाद ने भाजपा की सियासत में भूचाल ला दिया था। राठौड़ के समर्थकों ने शेखावत का विरोध कर जमकर जमकर बवाल काटा । इस पर विवाद बढ़ा देख मुख्यमंत्री भजनलाल ने बाबू सिंह को बुलाकर शेखावत के साथ सुलह करवाई। बाबू सिंह के मानने के बाद शेखावत की राह आसान हो पाई। इस सुलह के बाद जोधपुर में बीजेपी के लिए अच्छा माहौल तैयार हो गया है। दोनों नेता एक दूसरे को खुले मंच से आश्वासन दे चुके हैं। यही नहीं सीएम भजनलाल ने शेखावत का नामांकन भी अपनी ही उपस्थिति में भरवाया।
शेखावत और बाबू सिंह के बीच सुलह के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल की वजह से शेखावत की ताकत बढ़ी है। नामांकन के दौरान भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर पहुंचे। जहां उन्होंने शेखावत के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बरसे । एक समय था, जब बाबू सिंह राठौड़ के समर्थक शेखावत के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इससे शेखावत की लोगों के बीच नेगेटिव रिपोर्ट जा रही थी। लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्थिति को सुधार कर माहौल को खुशनुमा बना दिया है।
शेखावत को करण देंगे कड़ी चुनौती
जोधपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ कांग्रेस ने करण सिंह उचियारड़ा को मैदान में उतारा है। करण सिंह जोधपुर के स्थानीय नेता हैं। करण सिंह का जोधपुर में काफी प्रभाव है। ऐसे में सियासी चर्चा है कि इस लोकसभा चुनाव में शेखावत के लिए जीत की राह इतनी आसान नहीं होगी। उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी करण सिंह से कड़ी चुनौती मिलेगी। अब देखना होगा कि इस लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भजनलाल की वजह से शेखावत की ताकत में कितना इजाफा होता है?
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल