पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में डॉग शो 9 मार्च को
जयपुर । पशु कल्याण जागरूकता माह के अंतर्गत राजकीय पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान परिसर में 9 मार्च को डॉग शो (श्वान प्रदर्शन) का आयोजन किया जायेगा। उपनिदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने बताया कि विभाग द्वारा आयोजित इस श्वान प्रदर्शन में सम्मिलित होने वाले सभी श्वानों का नि:शुल्क पंजीकरण किया जायेगा। श्वान प्रदर्शन में भाग लेने वाली प्रत्येक नस्ल के सर्वश्रेष्ठ श्वान के मालिकों को सम्मानित किया जायेगा। सभी नस्लों में सर्वश्रेष्ठ रहे श्वान को बेस्ट ऑफ द शॉ का अवार्ड दिया जायेगा। डॉ. छंगाणी ने बताया कि इस अवसर पर श्वानों की फेन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, श्वान प्रेमियो हेतु प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य श्वानों के प्रति दया, प्रेम, करुणा का भाव रखने व उनके व्यवहार को पहचानते हुए उन पर की जाने वाली क्रूरता की रोकथाम करना है।ं
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'