घरेलू विवाद ने लिया गंभीर रूप, पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप
जयपुर। राजधानी के मुहाना थाना क्षेत्र में सात फेरों के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। वर्ष 2015 में बड़े ही चाव और हैसियत से बढ़कर की गई शादी का अंत एक बेटी की असमय मौत के साथ हुआ। शादी के कुछ समय बाद ही खुशियों का सपना संजोए अनु की जिंदगी दर्द, अपमान और घरेलू हिंसा के दलदल में धंसती चली गई। आखिरकार पति के लगातार मानसिक और शारीरिक टॉर्चर से तंग आकर अनु ने मौत को गले लगा लिया। अब उसकी मौत के बाद मुहाना थाना पुलिस आरोपी इंजीनियर पति की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
हैसियत से बढ़कर खर्च किए थे 60 लाख, दामाद निकला शराब का आदी
मुहाना थाना पुलिस के अनुसार, त्रिवेणी नगर (गोपालपुरा) के रहने वाले नीरज मीणा ने अपनी बहन अनु की मौत के बाद मामला दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक, अनु का विवाह 25 जुलाई 2015 को चीथवाड़ी (चौमू) निवासी इंजीनियर गौतम मीणा के साथ हुआ था। गौतम के माता-पिता और भाई का पहले ही देहांत हो चुका था। बेटी के सुखद भविष्य के लिए परिवार ने शादी में करीब 60 लाख रुपये खर्च किए थे। मगर शादी के कुछ समय बाद ही गौतम का असली चेहरा सामने आ गया। वह शराब का अत्यधिक आदी था और नशे में धुत होकर आए दिन अनु के साथ मारपीट और पैसों की मांग करता था।
रिश्ता बचाने के लिए दिए 20 लाख, फिर भी नहीं थमा जुल्म
पीड़ित परिवार का आरोप है कि विरोध करने पर गौतम अनु को प्रताड़ित करता था और दूसरी शादी करने की धमकियां देता था। इस लगातार बढ़ रहे तनाव के कारण अनु डिप्रेशन (अवसाद) में चली गई, लेकिन घर बसाने की उम्मीद में वह चुपचाप सब सहती रही। भाई नीरज ने बताया कि साल 2022 में भी रिश्ता टूटने से बचाने के लिए परिवार ने गौतम को 20 लाख रुपये दिए थे, लेकिन उसका लालच और क्रूरता कम नहीं हुई। साल 2023 में वह अनु को पीटकर मायके छोड़ गया था, हालांकि बाद में माफी मांगने और सुधरने के भरोसे पर उसे वापस भेज दिया गया था।
पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर और बढ़ी बर्बरता
मामले में एक और गंभीर पहलू सामने आया है। परिवार के अनुसार, गौतम का एक दोस्त मनीष मीणा भी उसके साथ शराब पीकर उसे अनु के खिलाफ उकसाता था। अक्टूबर 2025 में प्रताड़ना की सारी हदें पार हो गईं। अनु ने अपनी मां माया देवी को फोन कर रोते हुए आपबीती सुनाई थी कि गौतम के घर में काम करने वाली महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे बेरहमी से पीटा गया। फोन पर अनु लगातार अपनी मां से गुहार लगा रही थी कि— "मुझे यहाँ से ले जाओ, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा।"
ACP के नेतृत्व में जांच तेज, आरोपी पति अब भी फरार
लगातार मिल रहे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से टूट चुकी अनु ने आखिरकार 7 अप्रैल को अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से पूरे मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है और परिवार गहरे सदमे में है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी (ACP) मानसरोवर आदित्य काकड़े खुद जांच की कमान संभाल रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी पति गौतम मीणा और उसके उकसाने वाले दोस्त की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा