धुआं मुक्त रसोई का सपना हुआ साकार
जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर जिला स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में लक्ष्मी भारत गैस सर्विस एजेंसी का उद्घाटन किया। मंत्री शर्मा ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के धुआं मुक्त रसोई के सपने को साकार करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के माध्यम से देश की करोड़ों महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को संबल प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत राशन का गेहूं प्राप्त करने वाले सभी परिवारों को 450 रूपये में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है जिससे महिलाओं की रसोई खर्च में बचत होने के साथ ही धुआं मुक्त रसोई का सपना भी साकार हो रहा है। इसके साथ ही महिलाओं को अतिरिक्त सुविधा एवं सुरक्षा देने के लिए अलवर में गैस पाइप लाइन बिछाकर गैस कनेक्शन जारी किए जाएंगे जो निश्चित ही मील का पत्थर साबित होगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि