शराब के नशे में धुत सेना के जवान ने महिला यात्री पर की पेशाब
झांसी । झांसी रेल मंडल से निकलने वाली चलती गोंडवाना एक्सप्रेस में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने महिला यात्री पर पेशाब कर दी। इसमें अपने बेटे के साथ सफर कर रही महिला के ऊपर सेना के जवान पर पेशाब की। इसकी सूचना महिला के पति ने डायल 139 पर दी। जिसके बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया।
हजरत निजामुद्दीन से चलकर दुर्ग की ओर जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के थर्ड ऐसी कोच के में सीट 23 पर छत्तीसगढ़ के मुखर्जी नगर सिकोलाभाटा की रहने वाली महिला अपने 7 साल के बेटे के साथ यात्रा कर रही थी। महिला की सीट के ऊपर वाली सीट पर एक सेना का जवान भी यात्रा कर रहा था। महिला के पति हिमाचल सिंह ने शिकायत करते हुए बताया था कि नशे में धुत युवक ने उसकी पत्नी के ऊपर पेशाब कर दी। सूचना पर आरपीएफ के जवानों ने एमसीओ के साथ मिलकर ग्वालियर और झांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को अटैंड किया। ट्रेन अटैंड करने पर महिला अपनी सीट पर नहीं मिली। हालांकि सीट नम्बर 24 आरोपी सेना का जवान मिला। पता करने पर मालूम हुआ कि वह काफी घायल था। इससे पहले आरपीएफ और एमसीओ के जवान कुछ करते समय होने पर ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। जिस पर ललितपुर में आरोपी जवान को ट्रेन से उतरने के लिए बोला गया था। जहां पूछताछ में सेना के जवान ने बताया कि वह अपने बर्थ से गिर गया था। जिसकी वजह से दबाव में पेशाब निकल गई। इस बाबत रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि पूरा मामला सामने आने के बाद रेलवे के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। महिला पर पेशाब करने के आरोपी को लेकर फिलहाल कमेटी गठित कर दी गई है। जल्द ही जांच टीम पूरे मामले की रिपोर्ट रेलवे के अधिकारियों को सौंप देगी। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन