अजमेर दरगाह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज।
अजमेर। देशभर में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान के अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में ईद के मौके पर विशेष रौनक देखने को मिली।
सुबह से लगा रहा जायरीनों का तांता
दरगाह परिसर में स्थित ऐतिहासिक शाहजहानी मस्जिद में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली तथा भाईचारे की दुआ मांगी। सुबह से ही दरगाह शरीफ में जायरीनों का तांता लगा रहा। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों ने नमाज में शिरकत की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे दरगाह क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया, जहां हर ओर खुशी और भाईचारे का संदेश गूंजता रहा। नमाज के बाद लोगों ने मिठाइयां बांटी और आपसी प्रेम का इजहार किया। दरगाह के खादिम सैयद नफीस मियां चिश्ती ने बताया कि मुस्लिम समुदाय ने पूरे एक महीने तक रोजे रखकर इबादत की है, जिसके बाद आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। ईद के मौके पर सभी लोग एक-दूसरे को गले लगाकर खुशियां साझा कर रहे हैं।
अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ
अजमेर दरगाह के गद्दीनशीन एवं चिश्ती फाउंडेशन के चेयरमैन हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने बताया कि ईद के अवसर पर दरगाह में विशेष नमाज अदा की गई, जिसमें देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं, ऐसे में सभी मुल्कों में शांति स्थापित हो और इंसानियत का संदेश कायम रहे, यही कामना की गई है।
प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम
ईद के इस पावन अवसर पर अजमेर दरगाह का माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे जायरीनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कुल मिलाकर, ईद का यह त्योहार दरगाह में श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के संगम के रूप में मनाया गया।
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास
ममता बनर्जी के लिए बागी टीएमसी गुट ने खोले दरवाजे, नंदीग्राम में उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान
ब्रिक्स मंच पर दिखी गर्मजोशी, पीएम मोदी ने सिर्फ एक नेता को लगाया गले
इबोला ने कांगो में मचाई तबाही, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित
भारतीय मूल की महिला की हत्या से सनसनी, एयरटैग से पीछा कर घर में घुसा आरोपी
ब्रिक्स ओपन सेशन आज 10:50 बजे, चार देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलेंगे पीएम मोदी
सागर शराब कांड: तीन आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस रद्द, हथियार जमा करने के निर्देश