आज शाम थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार
प्रदेश में 19 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम को समाप्त हो जाएगा। आज शाम 6 बजे प्रचार की समाप्ति तक भी पार्टियां अपने प्रत्याशियों को जितवाने के लिए मतदाताओं को रिझाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहतीं।
सीपी जोशी का चित्तौड़गढ़ दौरा
चित्तौड़गढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा के सावा और बस्सी मण्डल में दौरा किया। उन्होंने अपने जनसंपर्क अभियान में कहा कि जनता के वोट की ताकत से 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद ऐसा अवसर आया है जब प्रभु श्रीराम अपना जन्मदिन टेंट में नहीं दिव्य और भव्य मंदिर में मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में वो दिन दूर नहीं जब राजस्थान बिजली बनाने में आत्मनिर्भर होगा। किसान भी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खेत में काम करेगा।
जैसलमेर पहुंचे अशोक गहलोत
विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद और विधायक रूपाराम ने सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। गहलोत यहां बाड़मेर रोड पर कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जैसलमेर में कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल के समर्थन में जनसभा करने पहुंचेंगे। यहां 10 बजे सभा को संबोधित करने के बाद वे जयपुर होते हुए दोपहर एक बजे इंडी गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल के चुनाव प्रचार के लिए नागौर पहुंचेंगे। शाम चार बजे वे सीकर लोकसभा से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार अमराराम के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा भी आज लक्ष्मणगढ़, लोसल और चौमूं में सीकर प्रत्याशी अमराराम के समर्थन में सभा करने पहुंच रहे हैं।
आज शाम थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, जानिये क्या होंगे आज के कार्यक्रम
आज शाम 6 बजे के बाद प्रदेश में पहले चरण की 12 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनावों को लेकर किया जा रहा चुनाव प्रचार थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन भी भाजपा और कांग्रेस समेत दूसरे दलों की चुनावी सभाएं एवं रैलियां होने वाली हैं।
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चुरू के सरदारशहर में आयोजित रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल होने वाले हैं। यहां से 4 बजे वे दौसा के लिए रवाना होंगे और वहां बांदीकुई में बालाजी मंदिर से निकलने वाली रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल होंगे।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे