अवकाश में भी खुले रहेंगे निर्वाचन से जुड़े कार्यालय
जयपुर । उदयपुर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल ने एक आदेश जारी कर राजकीय अवकाश में चुनाव संबंधी समस्त प्रकोष्ठ खुले रखने व अधिग्रहित कामिर्कों को नियमित उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कार्य में समस्त अधिकारियों-कार्मिकों को निर्देश दिए है कि वे बिना अनुमति के न तो अवकाश का उपभोग करेंगे एवं न ही मुख्यालय छोडेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए मतदान 26 अप्रेल एवं मतगणना 4 जून को सम्पन्न होना नियत है। निर्वाचन विभाग को समय-समय पर निर्वाचन संबंधी वांछित सूचना प्रेषित की जानी होती है, जिनका संकलन सहायक रिटर्निंग अधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों से किया जाता हैं। इस हेतु निर्वाचन से संबंधित समस्त प्रकोष्ठों व कार्यालय को चुनाव अवधि में नियमित खुला रखा जाना आवश्यक हैं। इस संबंध में उन्होंने निर्देश दिए हैं कि चुनाव अवधि के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचन से संबंधी समस्त प्रकोष्ठ, कार्यालय, सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय नियमित रूप से राजकीय अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे तथा अधिकारी-कार्मिक नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर चुनाव संबंधी कार्य का निष्पादन करेंगे एवं उनकी बिना अनुमति के न तो अवकाश का उपभोग करेंगे एवं न ही मुख्यालय छोडेंगे।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
Mumbai में मेट्रो पिलर गिरा, 1 की मौत, 4 घायल