ऊर्जा मंत्री तोमर ने इंदौर में ग्रिड ऑपरेटर का किया सम्मान
भोपाल : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार की शाम इंदौर शहर के विजय नगर जोन अंतर्गत 33/11 केवी के नए रसोमा ग्रिड का निरीक्षण किया। आरडीएसएस के तहत बने इस ग्रिड की लागत 2.35 करोड़ रूपये है। मंत्री तोमर ने रसोमा ग्रिड के ऑपरेटर राकेश पासवान को श्रेष्ठ कार्य के लिए बधाई दी। पुष्पहार पहनाकर सम्मान भी किया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने ग्रिड ऑपरेटर व इंजीनियरों से आईसोलेटर, वीसीबी ऑपरेट करवाकर ग्रिड की आंतरिक व्यवस्था को देखा। उन्होंने ग्रिड की लॉगबुक देखी, इसमें दर्ज ट्रिपिंग की वजह पूछी।
ऊर्जा मंत्री ने ट्रिपिंग का स्तर न्यूनतम बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंदौर स्वच्छता में आगे है। इसमें सभी का परिश्रम परोक्ष रूप में शामिल है। बिजली कार्यालयों, ग्रिडों पर स्वच्छता बनाए रखने में प्रत्येक कर्मचारी, अधिकारी सतत ध्यान दें। ऊर्जा मंत्री तोमर को आरडीएसएस, इंदौर शहर की बिजली व्यवस्था की जानकारी मुख्य अभियंता कार्य एस.एल. करवाड़िया ने दी।
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन