चलती ट्रेन में आग का तांडव: गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्री सुरक्षित
Garib Rath Express: ब्यावर में शनिवार तड़के एक बड़ा रेल हादसा टल गया। जब मुंबई-दिल्ली के बीच चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस (12216) के इंजन में आग लग गई। यह घटना सुबह करीब तीन बजे उस समय हुई, जब ट्रेन सेंदड़ा रेलवे स्टेशन (ब्यावर के पास) से गुजर रही थी।बता दें कि इंजन से धुआं निकलता देख लोको पायलट ने तुरंत सतर्कता दिखाई और ट्रेन को रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना के वक्त ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि आग सिर्फ इंजन तक सीमित रही और डिब्बों तक नहीं पहुंची, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया और यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की।
तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट
रेलवे प्रवक्ता के अनुसार, आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट हो सकता है। प्रारंभिक जांच में इसकी आशंका जताई गई है। फिलहाल, इंजन को हटाकर ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है और रेलवे यातायात को सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। इस दौरान सेंदड़ा स्टेशन पर होकर गुजरने वाली अन्य ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया ताकि सुरक्षा बनी रहे।
कहां से कहां तक चलती है ट्रेन
गरीब रथ एक्सप्रेस बांद्रा (मुंबई) से सराय रोहिल्ला (दिल्ली) के बीच चलती है और यह ट्रेन आमतौर पर बिना किसी स्टॉप के आबू रोड से अजमेर के बीच सीधा सफर करती है। सेंदड़ा स्टेशन पर यह ट्रेन नहीं रुकती, लेकिन धीमी गति की वजह से समय रहते खतरा टल गया।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’