जोधपुर से अहमदाबाद ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब जब्त
सिरोही. आबूरोड रीको पुलिस द्वारा ट्रक में गुजरात ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 481 कार्टन जब्त कर दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। यह शराब जोधपुर से अहमदाबाद ले जाई जा रही थी।
गौरतलब है कि सिरोही जिले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा शराब की तस्करी के विरूद्ध कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभूदयाल धानिया और माउंटआबू पुलिस उपअधीक्षक गोमाराम के सुपरविजन में आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत की अगुवाई में टीम द्वारा पालनपुर फोरलेन स्थित सीमावर्ती मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान वहां आबूरोड की ओर से गुजरात जा रहे एक ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें छिपाकर ले जाई जा रही राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के विभिन्न ब्रांडों के 481 कार्टन पाए गए।
आवश्यक कारवाई के बाद शराब और ट्रक को जब्त कर बाकासर, सरली, पुलिस थाना बाडमेर सदर, जिला बाडमेर निवासी जेठाराम पुत्र बोहराराम जाट हुडा और मोहनलाल पुत्र मालाराम हुडा जाट को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत, उपनिरीक्षक पूराराम, हेडकांस्टेबल किशनलाल, कांस्टेबल प्रवीण सिंह, दिलीप सिंह, मालदेव, भवानी सिंह, दिनेश कुमार, हिन्दूराम, मुकेश कुमार, गोपाल, प्रकाश जंयतिलाल और अरूणसिंह सम्मिलित रहे।
जांच कर जुटाई जा रही है जानकारी
पुलिस के अनुसार जब्त की गई शराब जोधपुर से अहमदाबाद ले जाई जा रही थी। इससे पहले कि वे गुजरात सीमा में प्रवेश का पाते पकड़ लिया गया। अब पुलिस द्वारा जोधपुर में यह शराब कहां से भरी गई थी तथा अहमदाबाद, गुजरात में इसे कहां सप्लाई किया जाना था इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही जोधपुर से शराब भेजने वजे एवं अहमदाबाद में मंगवाने वाले लोग भी पुलिस के राड़ार पर है। इसके लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा