गर्मी में उपभोक्ताओं को सुनिश्चित करें निर्बाध बिजली आपूर्ति
जयपुर । अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा आलोक ने गर्मी के सीजन में उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आलोक ने विद्युत भवन में विद्युत वितरण निगमों तथा प्रसारण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गर्मियों में सुचारू विद्युत आपूर्ति की तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की। इस दौरान जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंताओं (ओ एंड एम) नेे सर्किलवार तैयारियों तथा विभिन्न योजनाओं में प्रगति से अवगत कराया। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि बिजली की मांग में बढ़ोतरी का आकलन करते हुए अभियंता सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।
उन्होंने डिस्कॉम्स के अभियंताओं को 33/11 सब स्टेशनों तथा प्रसारण निगम के अभियंताओं को संबंधित ग्रिड स्टेशनों में आवश्यकतानुसार उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर तथा अन्य लाइन मैटेरियल लगाने के निर्देश दिए। आलोक ने सर्किलवार पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कुसुम तथा आरडीएसएस योजना की प्रगति की भी जानकारी ली और उनमें जमीनी स्तर पर कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान राज्य प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक श्री नथमल डिडेल, जयपुर डिस्कॉम के तकनीकी निदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। जोधपुर एवं अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक, तकनीकी निदेशक एवं अन्य अधिकारी वीसी से जुड़े।
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में 13 सितंबर को होगा पुनर्मतदान
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा