जेडीए में ऑनलाईन पास से प्रवेश हुआ सरल
जयपुर । जयपुर विकास प्राधिकरण ने आगंतुकों और आमजन की सुविधा के लिए ऑफलाइन पास के साथ-साथ ऑनलाइन विजिटिंग पास की सुविधा भी आगामी सप्ताह से प्रारंभ की जायेगी। इससे आमजन अब अपने महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जेडीए में आसानी से प्रवेश ले सकेंगे।जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी ने बताया कि इस नई व्यवस्था के तहत आगंतुक बिना जेडीए कार्यालय आए, अपने घर या कार्यालय से ही ऑनलाइन पास बनवा सकते हैं। पास बनवाने के लिए जविप्रा की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट जेडीए डॉट राजस्थान डॉट गारर्वेट डॉट इन पर दिए गए विकल्प ऑनलाइन पास का उपयोग किया जा सकता है। आवेदकों को केवल कुछ साधारण जानकारियां (नाम एवं मोबाईल नं.) उपलब्ध करवानी होंगी। इसके बाद वैरिफिकेशन हेतु ओटीपी प्राप्त होगा और सफल वैरिफिकेशन के बाद पास बनने संबंधी संदेश आवेदक के मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा, जिसमें एक लिंक भी होगा, जिस पर सिंगल क्लिक करके पास डाउनलोड किया जा सकेगा।यदि कोई व्यक्ति ऑनलाइन पास बनवाने में असमर्थ है या बिना ऑनलाइन पास बनाए जेडीए कार्यालय पहुंच चुका है, तो वह नागरिक सेवा केंद्र और पार्किंग बिल्डिंग में स्थित जन सुनवाई पंजीकरण केंद्र में भी पास बनवा सकता है। कार्यालय में पास बनाने का समय प्रात: 10:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक रहेगा। इस नई व्यवस्था से जेडीए में आमजन के लिए प्रवेश प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है।
दालमंडी में अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज, मकान-दुकानों के बाद कई मस्जिदें जांच के दायरे में
चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों के बीच तमिलनाडु से दस विदेशी नागरिक पकड़े गए
बंगाल में OBC-SC-ST प्रमाणपत्रों पर सियासी घमासान, शुभेंदु ने जांच की मांग कर बढ़ाया दबाव
ऑस्ट्रेलिया में हंतावायरस अलर्ट, क्रूज के छह यात्रियों को तीन हफ्तों तक निगरानी में रखा गया
वैश्विक तनाव के दौर में भारत का संतुलित रुख, UAE के साथ हुए समझौतों के दूरगामी मायने
US में अदाणी समूह से जुड़े विवाद पर हलचल तेज, धोखाधड़ी आरोपों के बीच अगला कदम अहम
यात्री समय रहते कूदे, स्लीपर बस में लगी आग में बची जानें
प्रधानमंत्री ने सिक्किम को दी शुभकामनाएं, बोले- यहां का अपनापन हमेशा दिल के करीब रहेगा