काशी-प्रयाग के मध्य स्थित सीट पर सबकी नजर
वाराणसी । यूपी की भदौही लोकसभा सीट पर छह बार कांग्रेस, तब चार बार भाजपा ने जीत दर्ज की है। बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त सर्वाधिक तीन बार जीत दर्ज कर चुके हैं। इस सीट पर ब्राह्मण और बिंद वोटर निर्णायक होते हैं। लेकिन मुस्लिम और पिछड़े भी अहम भूमिका निभाते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट से सटी भदौही भी धीरे-धीरे हाट सीट हो चुकी है। काशी-प्रयाग के मध्य स्थित सीट पर भी राजनीतिक दिग्गजों की नजर है।
आजादी के बाद से अब तक हुए चुनाव में यहां सबसे अधिक छह बार कांग्रेस,तब चार बार भाजपा ने बाजी मारी है। बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त सर्वाधिक तीन बार, कांग्रेस के जान ए विल्सन, अजीज इमाम और सपा की फूलन देवी दो-दो बार सांसद चुनी गई। भदौही लोकसभा 2009 में हुए परिसीमन के पहले मिर्जापुर-भदौही संसदीय क्षेत्र के नाम से जानी जाती थी।
परिसीमन के बाद भदौही की तीन और प्रयागराज की दो विधानसभा सीटों को मिलाकर भदौही संसदीय क्षेत्र बना। जिसमें भदौही के ज्ञानपुर, औराई और भदौही तथा प्रयागराज के प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा सीट शामिल हैं।
भदौही लोकसभा कुल वोटरों की संख्या 2009146 है। जिसमें भदौही की तीन विधानसभा से 1208610 और प्रयागराज की दो विधानसभा के 800536 वोटर हैं। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1129245 और महिला वोटरों की संख्या 879901 है। आजादी के बाद पहले चुनाव में 1952 से 57 तक कांग्रेस के जॉन एन विल्सन पहले सांसद चुने गए। अस्सी के दशक तक कांग्रेस का इस सीट से दबदबा रहा। उसके बाद जनसंघ, लोकदल के प्रत्याशी जीते। 1990 से लेकर 2010 तक चुनाव एवं उप चुनाव में एक बार भाजपा और तीन-तीन बार सपा-बसपा ने बाजी मारी।
कालीन नगरी के नाम से मशहूर भदौही लोकसभा सीट में कुछ पांच विधानसभाएं हैं। बनारस सीट से सटे होने के कारण भाजपा के लिए यह सीट काफी अहम है।
भदौही लोकसभा में जातिगत आंकड़ा
ब्राह्मण - 3 लाख 15 हजार
बिंद- 2 लाख 90 हजार
दलित- 2 लाख 60 हजार
यादव- 1 लाख 40 हजार
राजपूत - एक लाख
मौर्या - 95 हजार
पाल- 85 हजार
वैश्य - 1 लाख 40 हजार
पटेल- 75 हजार
मुस्लिम - 2 लाख 50 हजार
अन्य- 1 लाख 50 हजार
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
किसान महापंचायत से पहले सियासत तेज, मोहन यादव का राहुल गांधी पर तंज
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
Bhojshala Case: ‘मंदिर के हिस्सों का इस्तेमाल कर बनाई गई मस्जिद…’, ASI रिपोर्ट में बड़ा दावा, 16 मार्च को हाई कोर्ट में अगली सुनवाई
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान वायरल,चार बच्चे पैदा करने की अपील पर गरमाई सियासत
भोपाल से झारखंड के लिए दो नई ट्रेनों की सौगात
JK vs KAR Final Live: रणजी फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया
कर्नाटक में अजीब अर्जी से गांव में मचा हड़कंप