रायबरेली में किसान का शव टिनशेड के नीचे फंदे से लटका मिला
रायबरेली । रायबरेली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक किसान का शव घर के बाहर रखे टिनशेड के नीचे फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मौत की सही वजह अभी सामने नहीं आई है। मामला आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पूरे रम्मा मजरे धर्मापुर कैली गांव निवासी रामशंकर (55) घर पर रहकर खेती करता है।
उसकी पत्नी की मौत 12 साल पहले हो चुकी है और बेटा बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। वह बहू के साथ घर पर रहता था। बृहस्पतिवार की शाम खाना खाने के बाद वह दरवाजे पर लेट गया। सुबह जब बहू उठी तो उसका शव मवेशियों को बांधने के लिए रखे टिनशेड के नीचे फंदे से लटका मिला। किसान ने फांसी लगाई या किसी ने मारकर उसे लटका दिया। पुलिस इसकी जांच कर रही है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
‘कर्ज में डूबा निगम, फिर क्यों खोदी जा रहीं सड़कें?’ चौपाल में महिला का सवाल
Durg में बड़ा NPS घोटाला उजागर
‘बाइज्जत बरी होने का मतलब ये नहीं कि हत्या नहीं हुई’—बघेल
छात्रवृत्ति योजना को 1800 करोड़, लाडली लक्ष्मी 2.0 से 52.29 लाख बालिकाएं लाभान्वित
‘बिना तथ्य कुछ कहना गलत’, रोहित पवार पर मंगल प्रभात लोढ़ा का पलटवार
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
‘बातों के बताशे, जनहित सफाचट’, कमलनाथ का बजट पर हमला
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, ‘नाड़ा खींचना दुष्कर्म की कोशिश’
बजट में पीएम आवास को बड़ा बूस्ट, आवंटन में भारी बढ़ोतरी