पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार
कानपुर । महानगर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ नाबालिग बेटी से रेप की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी पति को भी हिरासत में लिया है। पूछताछ की जा रही है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
प्राप्त विवरण के मुताबिक हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर में रहने वाली एक महिला ने बताया कि प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी में मैनेजर के तौर पर काम करता है। महिला ने बताया कि 26 जनवरी की रात वह पति व छोटे बेटे के साथ कमरे में सो रही थी, जबकि सास 13 वर्षीय बेटी के साथ अलग कमरे में सो रही थीं। अगले दिन बेटी ने दर्द की शिकायत की। पूछने पर बताया कि पिता ने उसके साथ गलत काम किया है। बेटी ने शरीर पर हैवानियत के निशान भी दिखाए। इसके बाद पति मोबाइल बंद कर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की। हनुमंत विहार पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ रेप, पाक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके साथ ही मंगलवार रात को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान