पिता ने नाबालिग बेटी का गला रेता और खुदकुशी का किया प्रयास
अलवर । राजस्थान के अलवर में एक पिता ने अपनी 12 साल की बेटी का गला रेतकर हत्या कर दी। फिर ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी की पत्नी छोटी बेटी को लेकर मायके गई थी। मृतका अपने पिता व बुजुर्ग दादा-दादी के साथ रह रही थी।
पुलिस ने कहा कि बर्डोद में रहने वाला नरेंद्र जाट ने अपनी बेटी विनीता की गला रेतकर हत्या की। फिर नरेंद्र ने घर के सामने से गुजर रहे ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। ट्रक की रफ्तार कम थी इसलिए वो बच गया और उसके सिर पर हल्की चोट आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और बेटी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने डॉग स्क्वायड व एफएसल टीम को भी मौके पर बुलाया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि हम दोनों आत्महत्या कर रहे हैं। आरोपी की पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में बेटी की हत्या का मामला दर्ज कराया है। उसने लिखित शिकायत में पुलिस को बताया कि 13 साल पहले उसकी शादी नरेंद्र से हुई थी। शादी के बाद नरेंद्र उस पर शक करने लगा और उसके साथ मारपीट करता था। इस दौरान कई बार उसे घर से निकाला भी। 2 महीने पहले भी नरेंद्र ने उसके साथ मारपीट की थी। फिर वो अपनी छोटी बेटी को लेकर अपने मायके आ गई थी। सदर थाना अधिकारी अमित ने कहा कि बेटी की हत्या कर पिता ने आत्महत्या का प्रयास किया। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि वो अपनी बेटी के साथ खुदकुशी कर रहा है। पुलिस हर तथ्य की बारीकी से जांच कर रही है। उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई करेंगे।
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
राफेल के बाद S-400 के लिए मिसाइलें खरीदेगा भारत, रूस के साथ डील डन, Op सिंदूर में पाक के लिए बनी थीं काल
Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
मध्य प्रदेश के बजट से जागी उम्मीदें, छोटे उद्योगों को रियायत और MSME के लिए अलग नियम की मांग
किन्नर समुदाय बनाएगा अपना अलग शंकराचार्य, महाशिवरात्रि पर होगा ऐलान, 250 ट्रांसजेंडर हिंदू धर्म में करेंगे वापसी
फ्रांस के साथ बड़ी डिफेंस डील को मंजूरी...सेना की बढ़ेगी ताकत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर महाकालेश्वर मंदिर में 25 मिनट में होंगे दर्शन, कुबेरेश्वर धाम में इस साल नहीं बंटेंगे रुद्राक्ष
Surya Grahan 2026: कैसे देखें सूर्य ग्रहण? आसमान में नजर आएगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का नजारा