ओवरलोड स्कूल बसों पर महिला जज की कार्रवाई, कई वाहन किए सीज
बाड़मेर | बाड़मेर में निजी स्कूलों की मनमानी और स्कूली बच्चों को बसों में ठूसकर भरने की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं. हालात कितने खराब हैं, यह जानने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) कृष्णा गुप्ता खुद सड़क पर उतर आईं. सुबह उन्होंने शहर की कई स्कूल बसों और वैन को रोककर औचक निरीक्षण किया. हालात देखकर वे हैरान भी हुईं और नाराज भी |
निरीक्षण के दौरान कई बसों में क्षमता से दोगुने बच्चे बैठे मिले. कहीं एक्स्ट्रा सीट लगाई गई थी, तो कहीं बच्चों को खड़े-खड़े सफर कराया जा रहा था. इस स्थिति को देखकर CJM कृष्णा गुप्ता ने कड़ी नाराजगी जताई और कहा कि बच्चों को जानवरों से भी बदतर हालत में भरा गया है | उन्होंने मौके पर मौजूद स्कूल स्टाफ से सवाल पूछे, लेकिन स्कूल प्रशासन जानकारी छुपाता हुआ नजर आया. पहले 4 बसें बताई गईं, फिर 6 लेकिन जांच में इससे ज्यादा वाहन स्कूल के नाम पर मिले |
डेजी डेज इंटरनेशनल स्कूल की पकड़ी गई बसें
निरीक्षण की शुरुआत डेजी डेज इंटरनेशनल स्कूल की बसों से हुई, जहां बच्चों को ठूस-ठूसकर बैठाया गया था. बसों के भीतर अतिरिक्त सीटें लगाई गई थीं और सुरक्षा मानकों की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही थीं. स्थिति को देखते हुए CJM ने मौके पर परिवहन विभाग और पुलिस को तुरंत बुलाया और सभी बसों व वैन को सीज करने के आदेश दिए |
स्कूल प्रशासन पर गुमराह करने का आरोप
CJM कृष्णा गुप्ता ने बताया कि स्कूल प्रशासन ने जांच टीम को भटकाने की कोशिश भी की. दिए गए आंकड़े गलत थे और वाहनों की वास्तविक संख्या छुपाई जा रही थी. लेकिन मौके पर मिली बसों की हालत और संख्या कुछ और ही कहानी कह रही थी. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसी लापरवाही पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और नियमित चेकिंग भी जारी रहे |
निरीक्षण के बाद जज कृष्णा गुप्ता ने अभिभावकों से भी अपील की कि थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में बच्चों को खतरनाक और ओवरलोडेड वाहनों में स्कूल न भेजें. बच्चे सबसे कीमती हैं, उनकी सुरक्षा में समझौता न करें | उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग हादसे की सबसे बड़ी वजह है, और ऐसी लापरवाही किसी बड़े दुर्घटना का कारण बन सकती है |
पूरे राजस्थान में चल रहा है अभियान
राजस्थान विधिक सेवा आयोग के निर्देश पर इन दिनों पूरे प्रदेश में स्कूल वाहनों का सघन निरीक्षण अभियान चल रहा है. इसमें जज खुद औचक निरीक्षण कर रहे हैं ताकि स्कूल बसों और वैन में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके |
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच