मोबाइल की किस्तों को लेकर पड़ोसियों में हुआ झगड़ा: घायलों को जिला अस्पताल भेजा
तिजारा के अलाहपुर जाट गांव में मोबाइल की किस्त को लेकर पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक महिला सहित 4 लोग घायल हो गए। घायलों को अलाहपुर सीएचसी से अलवर रैफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घायल के परिजन आसिफ ने बताया कि पड़ोसी इरफान ने उसके बड़े भाई अरमान को किस्तों पर एक मोबाइल दिलाया था। किस्तें पूरी होने के बाद भी वह भाई से और पैसे मांगने लगा और मना करने पर योजनाबद्ध तरीके से अपने भाई व अन्य साथियों के साथ घर में घुसकर लाठी, फरसी व टांचिये से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें नसरी, जान मोहम्मद, अरमान, अम्मान घायल हो गए, गंभीर घायलों को अलवर रैफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: हफ्ते के पहले दिन क्या आपको मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
गहने बनवाने का सबसे सही समय! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)