राजस्थान में छाया रहा कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम
जयपुर। राजस्थान के जयपुर समेत कई शहर रविवार सुबह कोहरे की चादर में लिपटे रहे। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। नागौर, सीकर, दौसा, भरतपुर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, चूरू, टोंक, कोटा आदि शहरों में हाईवे पर गाड़ियां रेंगती नजर आ रही हैं। दिन में हेडलाइट जलाकर वाहन चल रहे हैं।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को खत्म हो गया। मौसम विज्ञान केन्द्र ने नए साल में तेज सर्दी पड़ने और न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही रविवार को प्रदेश के 28 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी कर येलो अलर्ट जारी किया है। इन्हीं 28 में से 11 जिलों में शीतलहर की भी चेतावनी दी गई है।
जयपुर, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर संभाग के जिलों में शनिवार देर रात शीतलहर जारी रही। तापमान में गिरावट से सर्दी बढ़ी। 1 जनवरी से प्रदेश में मौसम साफ होने और कोहरे, शीतलहर से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (01 मार्च 2026)
ईरान पर हमलों के बाद भारत की अपील — सभी पक्ष बरतें संयम
छतरपुर में एम्बुलेंस न मिलने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल
सीएम मोहन यादव ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Mohan Yadav ने Amit Shah से की मुलाकात, निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा
Indian National Congress नेत्री उर्मिला साकेत की नाराजगी, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा
रायपुर में साइबर फ्रॉड का नया तरीका, डेबिट कार्ड-आधार दिखवाकर ठगी
Holi 2026: राजसमंद में फागोत्सव की धूम, फूलों की होली में रंगा पूरा शहर
होली से पहले खाद्य विभाग सख्त, मिष्ठान भंडार और रेस्टोरेंट पर छापेमारी