राजस्थान में नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म
जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले में एक 17 साल की नाबालिग दलित लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने और फिर मतांतरण करवाने का मामला सामने आया है। मतांतरण करवाकर नाबालिग का मुस्लिम युवक के साथ निकाह करवाने की शिकायत पीड़िता के स्वजन ने पुलिस में की है।
पीड़िता के स्वजन ने अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम के तहत आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पॉक्सो कानून में भी मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। रामगढ़ पुलिस उप अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं। दलित समाज ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन करने और पीड़िता के स्वजन ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
पायल ठीक करवाने के लिए बाजार गई थी पीड़िता
पीड़िता के स्वजन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहा कि नाबालिग 13 अप्रैल को अपनी पायल ठीक करवाने के लिए बाजार गई थी। इसी दौरान वह रास्ते में से अचानक गायब हो गई। स्वजन ने जब नाबालिग को तलाशना शुरू किया तो पता चला कि साबिर नामक युवक अपने एक अन्य साथी के साथ पीड़िता को जबरन अपने साथ लेकर गया।
पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर जबरन निकाह किया
साबिर और उसके साथी ने पहले तो पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और फिर जबरन निकाह भी किया। उधर, इस मामले में रामगढ़ भाजपा मंडल के नेता का कहना है कि यह लव जिहाद का मामला है। पुलिस को आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे