राजस्थान स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन
जयपुर। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर नेशनल अलाइड एंड हेल्थ केयर प्रोफेशन कमीशन एक्ट, 2021 के तहत राजस्थान स्टेट अलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल का गठन किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. एसएस यादव को इस परिषद का चेयरमैन नामित किया है।
परिषद में अतिरिक्त निदेशक (शैक्षणिक), चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, विभागाध्यक्ष शारीरिक चिकित्सा एवं पुनर्वास एसएमएस मेडिकल कॉलेज, डीन (परीक्षा) आरयूएचएस और राजस्थान स्टेट अलाइड एण्ड हेल्थकेयर काउंसिल द्वारा गठित स्वायत्त बोर्ड के अध्यक्ष पदेन सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि इनके अलावा चार सदस्य होंगे, जिनमें उक्त अधिनियम की अनुसूची में निर्दिष्ट प्रत्येक मान्यता प्राप्त श्रेणियों का प्रतिनिधित्व करने वाले दो व्यक्तियों को नामित किया जाएगा। साथ ही किसी भी मान्यता प्राप्त श्रेणी के संबंध में शिक्षा या सेवाओं में लगे धर्मार्थ संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाले दो व्यक्तियों को भी राज्य सरकार द्वारा नामित किया जाएगा।
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता