पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ में दिखीं रिलैक्स मूड में
झालावाड़ । राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालावाड़ में इन दिनों रिलैक्स मूड में नजर आ रही हैं। वह अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ लोगों की समस्याओं का निदान करवा रही हैं। इसी बीच शुक्रवार को राजे ने झालावाड़ की सड़कों पर स्कूटर की सवारी भी की। वसुंधरा राजे की स्कूटी पर सवार फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड हो रही है। झालावाड़ के लोगों ने दो दशक बाद राजे को शहर की सड़कों पर दो पहिया वाहन की सवारी करते देखा है।
झालावाड़ प्रवास के दूसरे दिन वसुंधरा काफिले के साथ शहर की महात्मा गांधी कॉलोनी पहुंची। इस बीच राजे अपने काफिले की गाड़ी से उतरकर अचानक एक कार्यकर्ता की स्कूटर पर सवार हो गईं। इससे पहले राजे बाइक पर भी सवार हुई थीं। राजे ने मोपेड पर सवार होकर काफी देर तक कॉलोनी का निरीक्षण किया। इसके बाद वह स्कूटर से गिंदौर गेट होते हुए नगर पालिका झालरापाटन शहर के विभिन्न हिस्सों में कार्यकर्ताओं से मिलने और उनके हाल-चाल जानने पहुंचीं। वसुंधरा ने झालरापाटन शहर में व्याप्त जन समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मौके पर अधिकारियों को तत्काल लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। वसुंधरा ने तालाबों की स्थिति सुधारने व तालाब में हो रहे अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी प्रशासन को दिए।
पूर्व मुख्यमंत्री का झालावाड़ से करीब 35 साल से रिश्ता है। राजे इन दिनों फुल रिलैक्स मूड में नजर आ रही हैं। राजे हमेशा यहां से जीत मिली है। पिछले 20 सालों के दौरान उनको यहां पर इस तरह से घूमते फिरते नहीं देखा गया है। हालांकि वह जब भी आती हैं कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात जरूर करती हैं। इस बार बाइक और फिर स्कूटर पर शहर के इलाकों में राजे को नई युवा पीढ़ी ने पहली बार इस अंदाज में देखा है। राजे के समर्थकों ने इस दौरान कई बार उनके साथ सेल्फी फोटो भी ली।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई