पूर्व सीएम Ashok Gehlot ने अब भजनलाल सरकार से कही ये बात
राजस्थान में लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ा है। इसके कारण लोगों का दिन के समय तो घर से बाहर निकालना भी मुश्किल हो गया है। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी लोगों से विनम्र निवेदन किया है। वहीं उन्होंने प्रदेश की भजनलाल सरकार से भी किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तैयारी रखने की अपील की है।
अशोक गहलोत ने आज इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 25 और 26 मई का रेड अलर्ट जारी किया है जिसमें कुछ जगह तापमान 50 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में लू और अधिक तापमान के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
सभी से विनम्र निवेदन है कि गर्मी से बचने की पूरी सावधानी अपनाएं। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें एवं शरीर में हाइड्रेशन रखने के लिए पानी पीते रहें। राज्य सरकार किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने के लिए पूरी तैयारी रखे।
बीएनपी अध्यक्ष रहमान 16 या 17 फरवरी को ले सकते हैं प्रधानमंत्री की शपथ
बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई हत्या का मामला उलझा, रंजिश में हत्या का अंदेशा
वेलेंटाइन-डे पर कार में मिले युवक और युवती के शव, दोनों के सिर में लगी थी गोली
महाशिवरात्रि पर छत्तीसगढ़ में उमड़ी आस्था, CM साय ने की पूजा
नशे में बस चालक ने मारी टक्कर, बिजली पोल से भिड़ी बस
महाशिवरात्रि पर राजिम कुंभ समापन में शामिल होंगे CM साय
एम्स नौकरी के नाम पर ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
देशभर में महाशिवरात्रि की धूम…. जानिए पूजा-जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
धमतरी में दफनाने को लेकर बवाल, तीन घंटे बाद थमा विवाद