हनुमानगढ़: सहेली के भाई ने उजाड़ी युवती की जिंदगी, शादी टूटने के बाद पुलिस ने दबोचा
हनुमानगढ़। जिले के भादरा थाना क्षेत्र में एक युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान अरबाज खान उर्फ आदिल (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रतनगढ़ के निवासी फूल मोहम्मद कायमखानी का बेटा है।
प्रकरण की शुरुआत 1 अक्टूबर 2024 को हुई, जब पीड़िता के पिता ने भादरा थाने में मामला दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का निकाह 2 नवंबर 2024 को तय हुआ था। लेकिन शादी से पहले वह अकसर अपनी एक सहेली के घर जाया करती थी। वहीं, सहेली का भाई अरबाज उर्फ आदिल ने युवती की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो गुप्त रूप से बना लिए। बाद में उसने युवती पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया। जब युवती ने इनकार किया, तो आरोपी ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
वीडियो वायरल करने से टूट गया था रिश्ता
इस हरकत से युवती का रिश्ता टूट गया और उसके परिवार को समाज में अपमान का सामना करना पड़ा। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 78(2), 79 बीएनएस और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच भादरा थाना प्रभारी निरीक्षक भूप सिंह को सौंपी गई थी।
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे