बरेली में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, आरोपी फरार केस दर्ज
बरेली । यूपी के बरेली में एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप कर उसके हाथ पैर बांधकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़की गुरुवार की शाम अपने घर से लापता हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार को वह एक ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे मिली उसके हाथ-पैर बंधे थे। लड़की के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव की एक महिला ने गुरुवार शाम फोन पर लड़की की एक व्यक्ति से बात कराई थी। इसके बाद लड़की को किसी जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया गया। वहीं पुलिस सीओ गौरव सिंह ने कहा कि इलाके का रहने वाला एक व्यक्ति नाबालिग को सुनसान जगह पर ले गया था जहां एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। इसके बाद नाबालिग के साथ गैंगरेप किया गया। बाद में दोनों ने लड़की के हाथ-पैर बांध दिए और मौके से आरोपी फरार हो गए। शुक्रवार दोपहर जब परिजन लड़की की तलाश कर रहे थे तो लड़की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे मिली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गैंगरेप का केस दर्ज किया है। नाबालिग ने महिला और एक पुरुष आरोपी की पहचान की है। सीओ ने कहा कि तीसरे आरोपी की पहचान करने और तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
सनातन मंगल महोत्सव–दीक्षा दान समारोह की कड़ी में अग्नि प्रवेश का शुभारंभ
साइंस एग्जीबिशन छात्रों की वैज्ञानिक जिज्ञासा, क्षमताओं को निखारने के लिए एक मंच प्रदान करती हैं: ओम प्रकाश नराणीवाल
दीपक से दीपक जलाना ठीक नहीं, गंगा जल प्लास्टिक बोतल में रखना भी घातक, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा