आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार पकाने के दौरान फटा गैस सिलेंडर
जयपुर । बाड़मेर जिले की चौहटन उपखंड क्षेत्र के राजकीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय हनुमानपुरा के परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में अचानक की गैस का सिलेंडर फटने के दौरान आग लग गई, जिसके बाद स्कूल के शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए स्कूली विद्यार्थियों को परिसर से बाहर निकाला और आग पर काबू पाया जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा पोषाहार बनाया जा रहा था तभी अचानक ही गैस के सिलेंडर में आग लग गई और उसके बाद गैस सिलेंडर फट गया।
आंगनबाड़ी केंद्र सहायिका ने भाग कर अपनी जान बचाई सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंचे. वहीं, स्कूल के शिक्षकों स्कूली बच्चों को बाहर निकाल कर स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत आग पर काबू पाया गनीमत यह की उस दौरान आंगनबाड़ी के बच्चे दूसरे रूम में बैठे थे, जिनको स्कूल स्टाफ ने ततपरता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. शिक्षकों की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया. वहीं, आग लगने से आंगनबाड़ी के रूम में रखा पोषाहार का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया. आगजनी की घटना के बाद ग्राम विकास अधिकारी, हल्का पटवारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। सुखराम प्रधानाध्यापक सुखराम ने बताया कि पोषाहार बनाने के दौरान आगजनी की घटना हुई थी आंगनबाड़ी के बच्चों को स्कूल में कमरे में बिठाया गया है ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया है. उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप