ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार कोंडागांव जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से “सुशासन तिहार 2026” का शुभारंभ आज ग्राम किवईबालेंगा में आयोजित शिविर के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन जिले के कुल 28 ग्रामों में बस्तर मुन्ने कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित कर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। ग्राम किवईबालेंगा में आयोजित मुख्य शिविर में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनीता कोर्राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेन्द्र ठाकुर, दीपेश अरोरा एवं जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सामग्री एवं लाभ वितरित किए गए।
विभिन्न शासकीय योजनाओं से 62 हितग्राही हुए लाभान्वित
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 25 हितग्राहियों को उनके पूर्ण हो चुके आवासों की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। इस पहल से जरूरतमंद परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है और उन्हें सुरक्षित आवास उपलब्ध हो सका है। हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस योजना से उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। इसके साथ ही राजस्व विभाग द्वारा 07 डिजिटल किसान किताब, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 03 आयुष्मान कार्ड और 04 जन्म प्रमाण पत्र, श्रम विभाग द्वारा 05 श्रम कार्ड, शिक्षा विभाग द्वारा 17 जन्म प्रमाण पत्र और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन संस्कार सहित 02 पोषण किट वितरित की गई। इस अवसर पर ग्राम संरपच दयाबती मरावी, स्थानीय प्रतिनिधिगण और एसडीएम अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर सुरश्मि पोया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि “सुशासन तिहार 2026” का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासकीय योजनाओं की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में तेजी लाना है। इसके साथ ही यह पहल प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर पारदर्शिता एवं जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को सरल, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु जिलेभर में सुशासन तिहार के अंतर्गत निरंतर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन