आम के दीवानों के लिए खुशखबरी! जयपुर पहुंची दशहरी-लंगड़ा की बहार
Rajasthan News : उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में इस समय आम की कीमत काफी कम हो गई है। किसानों और व्यापारियों के अनुसार, पिछले साल के मुकाबले इस साल यूपी से आ रहे आम के भाव लगभग एक तिहाई कम हो गए हैं। जो दशहरी आम पिछले साल थोक में 60 रुपए किलो बिक रहा था, वो अब 40-45 रुपए किलो है। मुहाना मंडी स्थित कारोबारियों का कहना है कि इस साल आम का ज्यादा उत्पादन हुआ है। साथ ही मानसून के जल्दी आने के डर से किसानों ने तेजी से आम तोड़ना जारी रखा है। मौसम विभाग ने भी भविष्यवाणी की थी कि बारिश सामान्य से ज्यादा होगी।
इस साल यूपी में 35 लाख मीट्रिक टन होगा आम का उत्पादन
मैंगो ग्रोवर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एस इंसराम अली ने कहा कि इस साल उत्तर प्रदेश में आम का उत्पादन लगभग 35 लाख मीट्रिक टन का अनुमान है, जो पिछले साल यह 25 लाख मीट्रिक टन था। आम के पेड़ों में 100 फीसद फूल आए, जिससे पता चलता है कि उत्पादन अच्छा होगा। अब संभावना नहीं है कि आने वाले हफ्तों में आम की कीमतें बढ़ेंगी। जयपुर की मुहाना मंडी में इन दिनों यूपी से दशहरी और लंगड़े आम की बम्पर आवक हो रही है।
किस्म – मंडी भाव – दुकान का भाव
सफेदा – 50-55 – 80-90
तोतापुरी – 45–50 – 80-85
हाफुस – 80–85 – 115-120
दशहरी – 40–50 – 70-80
लंगड़ा – 50–55 – 80-90
केसर – 55-60 – 90-100।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा