सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समावेशी विकास के लिए कृत संकल्पित
जयपुर । पंचायती राज परिसीमन के तहत जन भावनाओं के अनुरूप विधानसभा क्षेत्र लूणी में नवीन पंचायत समिति झंवर तथा नवसृजित ग्राम पंचायतों के गठन की घोषणा से पूरे क्षेत्र में खुशी मनाई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस बहुप्रतीक्षित निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल का आभार व्यक्त किया।
पटेल ने कहा यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समावेशी विकास के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हमारा प्रयास है कि विकास में क्षेत्रीय विषमता कम से कम हो। उन्होंने कहा झंवर पंचायत समिति और नई ग्राम पंचायतों का गठन प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएगा तथा लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ और अधिक सुगमता से मिल सकेगा। उन्होंने कहा यह निर्णय क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जिससे भविष्य में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा नई पंचायतों एवं समितियों के गठन से अब शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, जल-प्रबंधन और कृषि से जुड़े कार्यों को समयबद्ध रूप से संपादित किया जाएगा।
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील