शेखावाटी क्षेत्र में नहर के पानी के लिए काम कर रही सरकार
जयपुर । उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने फतेहपुर में सेठ ज्वाला प्रसाद भरतीया अस्पताल द्वारा आयोजित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं सेठ ज्वाला प्रसाद भरतीया चैरिटेबल ट्रस्ट का धन्यवाद करती हूं। जिन्होंने अस्पताल के लिए अपनी भूमि नि:शुल्क उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि आपने जो योगदान खुले मन से किया है वह एक सराहनीय कार्य है। इसके लिए उन्होंने राधेश्याम भरतीया का आभार व्यक्त किया।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशन में शेखावाटी क्षेत्र में नहर के पानी के लिए काम कर रही है। इसके लिए एमओयू पर हस्ताक्षर कर हरियाणा से जल समझौता कियाह गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यह कार्य धरातल पर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि फतेहपुर शेखावाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह अच्छा स्रोत है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि जब मैं यहां आई तो यहां निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर मुझे अस्पताल कम और फाईव स्टार होटल ज्यादा लगा। जो अत्यधिक सुन्दर बनाया गया है। उप मुख्यमंत्री ने पूरे परिवार को धन्यवाद देते हुए उनके नि:स्वार्थ भाव से उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं व कार्यो की सराहना भी की।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा