सरकार बजट को धरातल पर उतारने के लिए कर रही काम-सीएम
जयपुर । प्री राइजिंग राजस्थान एनर्जी समिट को लेकर आज एक निजी होटल में समिट को सम्बोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पानी और बिजली सबसे महत्वपूर्ण सेवाओं में से एक है यदि स्टेट में बिजली-पानी होगा तो राजस्थान में निवेश भी आएगा. हमारे यहां पानी की कमी थी तो ईआरसीपी यमुना जल समझौता जैसे बड़े काम किए. उदयपुर में देवास स्कीम का अरब सागर की ओर जाने वाले पानी का उपयोग नहीं था तो टनल बनाकर पानी को रोका राजस्थान का पानी बह कर ना जाए इसलिए रिचार्ज टूबवेल बनाए गए. बिजली, पानी की व्यवस्था होगी तो उद्योग आएंगे और हमारे युवाओं को रोजगार मिलेंगे।
सीएम ने कहा कि किसी देश या प्रदेश के विकास में ऊर्जा सेक्टर महत्वपूर्ण होता जमीन, पानी और ऊर्जा की हर सेक्टर को आवश्यकता होती है. हमारी सरकार को 11 माह हो गए, काफी काम किया है. राजस्थान में निवेश के लिए बहुत बड़ी संभावना है. हमारे राज्य में सौर ऊर्जा की अपार संभावना है बीजेपी की सरकार बनते ही हमने सुधार के प्रयास किए है. पिछली सरकार के समय बिजली कम्पनी कुप्रबंधन का शिकार थी. हम चाहते है कि राजस्थान ऊर्जा में सरप्लस बने. हम बिजली खरीदने वाले नहीं बल्कि बिजली अन्य राज्यों को बेचने वाले बने है वो एमओयू ही साइन हो जो वास्तविक हो और जमीन पर उतर सके निवेशकों की समस्या का हम तत्काल समाधान करेंगे. पिछली सरकार में केवल संख्या बढ़ाने वाले एमआयेू हुए थे. हमने कई जॉइंट वेंचर की स्वीकृति जारी कर दी. कार्य समय पर करना हमारी प्राथमिकता है। सरकार बजट को धरातल पर उतारने के लिए काम कर रही है सरकारी भवनों पर 1000 मेगावाट के रुफ टॉप सोलर प्लांट लगाए जा रहे है. पीएम मोदी ने अक्षय ऊर्जा के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े काम किए।
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो