सरकार की मंशा पशुपालकों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना-मंत्री
जयपुर। पशुपालन, देवस्थान और गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने उदयपुर प्रवास के दौरान चेतक सर्कल स्थित पशुपालन विभाग परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार पशुपालन के प्रति सजग, सतर्क है एवं उनके उत्थान के लिए कटिबद्ध है। यही कारण हैं कि राज्य सरकार द्वारा पशुपालकों के हितार्थ विभिन्न प्रकार के कार्य कियान्वित किए जा रहे है। वर्तमान में टोल फ्री नम्बर 1962 के माध्यम से दूर दराज क्षेत्र के पशुपालकों के पशुओं के उचित उपचार, टीकाकरण, डीवर्मिंग जैसे सुविधाएं घर बैठे उपलब्ध कराई जा रही हैं।
पशुपालन मंत्री कुमावत ने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सोर्टेड सीमन के माध्यम से आदिवासी क्षेत्र के पशुपालको के पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान का कार्य कर उन्हें पूर्ण रूप से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। पशुपालन परिसर में उपचार के लिए लाए पशुओं के पशुमालिकों से विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। अतिरिक्त निदेशक डॉ. शरद अरोड़ा और उपनिदेशक डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी तथा अन्य अधिकारियों ने पशुपालन परिसर में पशुपालन विभाग द्वारा कियान्वित किए जा रहे कार्यों और योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
गुलाब स्टोरी आने वाले समय में प्रदेश और देश के लिए बनेगी प्रेरणादायक उदाहरण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वर्गीय जनकदुलारी शर्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि
वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव