गोविंद डोटासरा का सनसनीखेज दावा: 'मुझसे फोन पर बात मत करो, BJP कर रही टैपिंग
राजस्थान कांग्रेस चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने फिर से बीजेपी सरकार पर फोन टेपिंग का आरोप लगाया है. इस बार उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्रियों के फोन दिल्ली में टेप होने की बात कही है. डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री मिलने वालों से कहते हैं कि मुझसे फोन पर ज्यादा बात मत किया करो. मेरे फोन को दिल्ली में सुना जाता है. उनकी भी रिपोर्ट दिल्ली जा रही है. सीएम से मिलने वालों ने मुझे यह जानकारी दी है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संगठन को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे अभियान और राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. डोटासरा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के निर्देशों के तहत प्रदेश में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम तेजी से चल रहा है. इसी बीच गोविंद सिंह डोटासरा ने बीजेपी सरकार को निष्क्रिय बताते हुए कहा कि न तो ट्रांसफर हो रहे हैं, न बजट पास हो रहा है, और न ही आमजन के काम हो रहे.
डोटासरा ने BJP सरकार को बताया ‘पर्ची सरकार’
उन्होंने प्रदेश की बीजेपी सरकार को ‘पर्ची सरकार’ बताया और कहा कि यह जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है. डोटासरा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री का भी फोन टेपिंग हो रही है.
उन्होंने कहा कि मेरे पास भाजपा के कुछ लोग आए और उन्होंने बताया कि हम जब मुख्यमंत्री से मिलने जाते हैं तो मुख्यमंत्री कहते हैं कि मुझसे फोन पर बात मत किया करो, क्योंकि मेरे फोन को दिल्ली में सुना जाता है.
सीधे तौर पर डोटासरा ने बड़ा आरोप लगाते हुए CM और मंत्रियों के फोन टेप होने का बड़ा आरोप लगाया है. इससे पहले भी बीजेपी सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा कई बार आरोप लगा चुके हैं कि उनका फोन टेप किया जा रहा है जिसे सरकार नकार चुकी है.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा