महोबा में 20 करोड़ के जी एस टी घोटाले का हुआ भंडाफोड़
महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में ब्यापार कर विभाग द्वारा 20 करोड़ से अधिक के जी एस टी घोटाले का भंडाफोड़ किये जाने से ह्ड़कंप मचा है.
उपायुक्त राज्य कर नीरज सेंगर ने बताया की जिले में पांच बड़ी ब्यावसायिक फर्मो द्वारा ठेकेदारों से मिल कर किये गए इस बड़े घोटाले में वास्तविक लेनदेन किये बगैर फर्जी बिल बाउचर लगाकर शासन को दिए जाने वाले टेक्स की चोरी की है. इन फर्मो में कामदगिरी ट्रेडर्स, अतुल बाबू, पीतांबरा सप्लायर्स,प्रेम बिल्डिंग सप्लायर्स आदि शामिल है. जिन्होंने फर्जी बिल बाउचर लगाकर करोड़ो की हेराफेरी की.सम्बन्धित फर्मो द्वारा किसी प्रकार की सामग्री की खरीद बिक्री नहीं की गई और बिल जारी कर दिए गए.
उपायुक्त ने बताया की पूरा प्रकरण एक जांच में उजागर हुआ. जिसमे यह स्पस्ट है की ठेकेदारों ने उक्त बिल बाउचर लगा कर जी एस टी का लाभ तो लिया लेकिन फर्मो द्वारा यह धनराशि सरकारी खजाने में जमा नहीं की गयी.मामले में सभी फर्मो को ब्लेक लिस्ट कर दिया गया है.इस प्रकरण में विभागीय जांच के अलावा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर पुलिस उपअधीक्षक हर्षिता गंगवार द्वारा अलग से जांच की जा रही है.जांच में कुछ और फर्मो के इस घोटाले में शामिल होने की संभावना है.
उल्लेखनीय है की फर्जी फर्म बनाकर टेक्स चोरी का महोबा जिले में प्रकाश में आया यह बड़ा मामला है. इन फर्मो द्वारा जिले की लगभग सभी ग्राम पंचायतो समेत विभिन्न संस्थाओ को सामग्री आपूर्ती करने की बात प्रकाश में आई है.
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात
भारत मंडपम के बाहर जुटे तिब्बती यूथ कांग्रेस के सदस्य, पुलिस ने 50 से अधिक को हिरासत में लिया
एमपी में स्वाइन फ्लू का कहर, भोपाल में एच1एन1 मरीज ने दम तोड़ा
सिद्धार्थ बाबू की कहानी: निजी नौकरी छोड़ी, UPSC में चमके और बन गए विदेश सेवा अधिकारी
राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां
डारियो अमोडेई ने उठाया एआई सुरक्षा का मुद्दा, विकास की रफ्तार कम करने की मांग
आज एमपी के 18 जिलों में तेज बारिश के आसार, IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट
आरजेडी की उम्मीदवार सूची से नाराज कांग्रेस, बिहार में फिर सामने आई गठबंधन की खटास