सम्मेद शिखर मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
अहमदाबाद । जैन धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई शुरू होने जा रही है। यह प्रकरण न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए रखा गया है।
सम्मेद शिखर तीर्थ क्षेत्र झारखंड में स्थित है। तत्कालीन बिहार सरकार ने 1950 और 1953 में लैंड रिफॉर्म एक्ट के तहत एक अधीसूचना जारी कर, इस तीर्थ क्षेत्र के पहाडों को अधिग्रहित कर लिया था। राज्य सरकार की इस कार्यवाही के विरोध में जैन समाज के सभी घटक जिसमे श्वेतांबर मूर्ति पूजक, दिगंबर जैन, तथा जैन समाज के सभी श्रावकों की ओर से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। रांची हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ जैन समाज द्वारा 2005 में सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटीशन दायर की थी। अब इस मामले में सुनवाई होने जा रही है। जैन समाज का यह सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है। जैन ग्रंथो की पौराणिक मान्यताओं के अनुसार 20 तीर्थंकर सम्मेद शिखर के पर्वत से तपस्या करते हुए मोक्ष गए हैं। यहां पर हमेशा से जैन समाज के श्रद्धालु अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। जैन समाज में मान्यता है, मानव जीवन में एक बार समेदशिखर की परिक्रमा करने से सभी पापों से मुक्ति होती है। अपने जीवन काल में कम से कम एक बार यहां जाकर जैन समाज के लोग 20 तीर्थंकरों की पूजा अर्चना करते हैं।जैन समाज की आस्था का सबसे बड़ा तीर्थ क्षेत्र है। जैन समाज द्वारा बिहार सरकार के अधिग्रहण को चुनौती दी गई है। इस पर सुप्रीम कोर्ट को फैसला करना है।
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला