राजस्थान में फिर बढ़ी गर्मी, चार जिलों में लू का अलर्ट जारी
राजस्थान में एक बार फिर भीषण गर्मी लौट आई है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा असर बीकानेर संभाग में देखा जा रहा है, जहां पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।
बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में हीटवेव अलर्ट
मौसम विभाग ने 8 से 10 जून के बीच बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में लू (हीट वेव) चलने की चेतावनी दी है। अगले 4-5 दिनों में तापमान 6 से 7 डिग्री तक और बढ़ सकता है।
जयपुर में 5 डिग्री बढ़ा तापमान
राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और सवाई माधोपुर में धूल भरी आंधी चली और बादल छाए रहे, जिससे थोड़ी राहत मिली।
मानसून की रफ्तार थमी
देश में इस बार मानसून जल्दी पहुंचा, लेकिन मध्य भारत तक आते-आते उसकी रफ्तार धीमी हो गई है। राजस्थान में मानसून की सामान्य शुरुआत 20 जून मानी जाती है, लेकिन इसकी तेज रफ्तार को देखते हुए उम्मीद थी कि यह पहले आ सकता है। अब मानसून महाराष्ट्र के पास ही रुका हुआ है।
किसानों के लिए राहत की खबर
मौसम विभाग ने बताया है कि इस साल राजस्थान में अच्छी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 110% और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 115% बारिश का अनुमान है। साल 2024 में राज्य में 662.87 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से लगभग 57% अधिक रही।
पिछली बार 25 जून को आया था मानसून
पिछले साल (2024) में मानसून 25 जून को राजस्थान में पहुंचा था। इस बार उम्मीद थी कि यह पहले आ जाएगा, लेकिन वर्तमान में इसकी गति धीमी हो गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर बाड़मेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में 38.9, अलवर में 38, जयपुर में 39.8, पिलानी में 38.9, सीकर 38, कोटा में 42.1, बाड़मेर में 43.4, जैसलमेर में 43.2, जोधपुर में 41.4,चूरू में 40.2, तथा बीकानेर में 43.2 व फतेहपुर में 38.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
होली से पहले यूपी सरकार का तोहफा, 28 फरवरी को ही मिलेगी सैलरी
CG Budget 2026: भूपेश बघेल ने उठाया कस्टोडियल डेथ का मुद्दा, जीवन ठाकुर की मौत के मामले में विजय शर्मा ने दिया जवाब
पीएम मोदी ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ बने दुनिया के पहले राजनेता
Shahdol News: धमनी कला में ‘उड़न खटोला’ से उतरी दुल्हन, जमींदार किसान पिता ने हेलीकॉप्टर से दी बेटी को विदाई
होली पर लाखों कर्मचारियों को यूपी सरकार का तोहफा, 28 फरवरी को ही खाते में आएंगे सैलरी
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार गई टीम इंडिया तो क्या होगा? जानिए सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
CG News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बदला स्कूलों का समय, DEO ने जारी किया आदेश, जानें नई टाइमिंग
Rule change: 1 अप्रैल से बदलेंगे क्रेडिट कार्ड के नियम, जानिए क्या-क्या होंगे बड़े बदलाव
भारत का अभेद्य सुरक्षा ‘कवच’ बनेगा आयरन डोम! पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर साइन हो सकती है डील, जानें खासियत
नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, Instagram पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार