अमेरिका के इडाहो में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक की हुई मौत और एक घायल
इडाहो। अमेरिका में विमान के बाद अब हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई है। अमेरिका के इडाहो में एक जमे हुए जलाशय पर हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक अन्य घायल है।
बोनविले काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि पहले बचाव दल स्नोमोबाइल के सहारे घटनास्थल पर पहुंचा। यहां हेलीकॉप्टर के अंदर दो लोगों को पाया। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी जबकि दूसरा घायल था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उम्मीद है कि वह बच जाएगा।
शेरिफ कार्यालय ने बताया कि इलाके को सुरक्षित कर लिया गया है। फेडरल एविएशन एसोसिएशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड को सूचित कर दिया है। शेरिफ कार्यालय के अनुसार इलाके में एक बिजली की लाइन गिरी पाई गई है। हादसे की जांच की जा रही है।
मेट्रो स्टेशन बंद होने पर भड़के CJI, बोले- लंच तक समाधान नहीं तो करेंगे दखल
सियासी घमासान के बीच हिंसा, BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
आरक्षण लॉटरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को 15 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा