सदन की कार्यवाही शून्यकाल से शुरू, आज CM देंगे जवाब
जयपुर|राजस्थान विधानसभा में आज का दिन राजनीतिक और संसदीय गतिविधियों के लिहाज से अहम रहने वाला है। गुरुवार को सदन की कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू होगी, हालांकि आज प्रश्नकाल नहीं होगा और सदन सीधे शून्यकाल से प्रारंभ किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर पिछले कई दिनों से चल रही बहस का आज अंतिम दिन है।दोपहर 3 बजे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली विपक्ष की ओर से अपनी बात रखेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की ओर से बहस का जवाब देंगे। मुख्यमंत्री के उत्तर के साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा समाप्त हो जाएगी।
सदन में पेश होंगी सरकारी रिपोर्टें
अभिभाषण पर बहस के साथ-साथ आज विधानसभा में कई विभागों की वार्षिक कार्यप्रगति रिपोर्टें भी सदन के पटल पर रखी जाएंगी। इनमें RIICO और वन विकास निगम जैसे प्रमुख विभागों की रिपोर्ट शामिल हैं। इसके अलावा कृषि-किसानी और महिला विकास से जुड़ी समितियों की सिफारिशें भी प्रस्तुत की जाएंगी। इन रिपोर्टों को मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंत्री संजय शर्मा और सभापति कल्पना देवी सदन में प्रस्तुत करेंगी। यह प्रक्रिया विभागों की वार्षिक कार्यप्रणाली को सार्वजनिक करने की महत्वपूर्ण संवैधानिक व्यवस्था का हिस्सा है।
'अकबर का नाम हटेगा या सरकार रिश्तेदारी निभाएगी?', आमेर के शिलालेख पर धारीवाल का सवाल
राजस्थान का बजट 11 फरवरी को
मुख्यमंत्री के जवाब के साथ ही राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र का पहला चरण समाप्त हो जाएगा और सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी जाएगी। विधानसभा कैलेंडर के अनुसार सत्र का दूसरा चरण 11 फरवरी से शुरू होगा। इसी दिन प्रदेश का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। बजट को लेकर युवाओं, महिलाओं और किसानों में खासा उत्साह और उम्मीदें हैं। 11 फरवरी को बजट प्रस्तुत होने के बाद सदन में बजट पर विस्तृत चर्चा की शुरुआत होगी।
'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, रेलवे के विकास कार्य से बदला शेड्यूल
दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर पुलिस की सख्त कार्रवाई