सम्राट चौधरी के पास कितनी संपत्ति? जानिए पूरी डिटेल
पटना। नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद बिहार के नए सीएम के रूप में सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लग गई है. राज्य के राजनीतिक इतिहास में पहली बार बीजेपी से कोई मुख्यमंत्री बनने जा रहा है. सम्राट वर्तमान में तारापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. चुनाव आयोग को सौंपे गए उनके चुनावी हलफनामे में उन्होंने चल-अचल संपत्ति की जानकारी दी है. उनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है।
सम्राट चौधरी के पास कितनी संपत्ति है?
- बिहार में नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव हुए थे. सम्राट चौधरी ने चल-अचल संपत्ति की जानकारी दी थी।
- चुनाव आयोग को दिए हलफनामे अनुसार चौधरी की नेटवर्थ करीब 11.35 करोड़ रुपये की है।
- उन्होंने शेयर मार्केट में भी पैसों का निवेश किया है।
- उनके पास 135000 रुपये नकद थे. वहीं उनकी पत्नी के पास 35000 रुपये के नकद थे।
- वहीं, विभिन्न बैंक खातों में उनके 27 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा थी।
शेयर मार्केट में 22 लाख रुपये का निवेश
- सम्राट चौधरी के हलफनामे के अनुसार उनके पास करीब 200 ग्राम सोना है. इसकी कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
- उनकी पत्नी के पास भी इतनी ही कीमत का सोना होने की जानकारी दी गई. इसके साथ ही 75000 रुपये की चांदी होने की सूचना दी गई।
- हलफनामे में जानकारी दी गई कि दोनों के पास 60 लाख रुपये का गोल्ड है, जो वर्तमान बाजार मूल्य पर आधारित है. हलफनामे में 30 लाख रुपये बताया गया था।
- चौधरी ने शेयर मार्केट में निवेश होने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बॉन्ड, म्यूचअल फंड के अलावा इंश्योरेंस पॉलिसी में निवेश किया है।
- अलग-अलग पोर्टफोलियो को मिलाकर कुल 22 लाख रुपये का निवेश किया है।
- PPF अकाउंट में 10.28 लाख रुपये का इंवेस्टमेंट किया है।
करोड़ों रुपये की जमीन के मालिक
- हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक मुंगेर जिले के तारापुर, मानिकपुर और खजपुरा में लगभग 8 करोड़ रुपये की भूमि है।
- उनकी पत्नी के पास 50 लाख रुपये कीमत की कृषि भूमि है।
- इसके साथ ही राजधानी पटना में उनकी पत्नी के नाम पर एक व्यावसायिक बिल्डिंग भी है, इसकी कीमत 58 लाख रुपये बताई गई।
- 7 लाख रुपये कीमत की बोलेरो निओ कार भी है, जो कि सम्राट चौधरी के पास है।
- इसके अलावा एनपी बोर राइफल और एक रिवॉल्वर भी है, दोनों की कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई गई।
झंडू कुमार ने रचा इतिहास, कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी बोले- पूरे देश को किया गौरवान्वित
अश्विन का बड़ा बयान, बोले- मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार में बस यही एक अंतर है
बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में भारी तबाही, राहत-बचाव के दौरान मिले शवों के अवशेष
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
डॉक्टरों की सलाह पर शबाना आजमी ने रोका विरोध प्रदर्शन, सामने आई बीमारी की वजह
बौंली में NEET पेपर लीक पर फूटा गुस्सा, कैंडल मार्च में उमड़ी भीड़