कांग्रेस ब्लॉक महासचिव समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
कोटा । राजस्थान के कोटा में कांग्रेस ब्लॉक महासचिव प्रभात कश्यप सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गये। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा और जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने लाडपुरा विधानसभा के सैकड़ों युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पार्टी दुपट्टा पहनाकर व ऑनलाइन मोबाइल नंबर पर मिस कॉल करवाकर भाजपा की सदस्यता दिलवाई।
लोकसभा क्लस्टर प्रभारी नारायण लाल पंचारिया, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत कृष्ण विजय, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची, युवा नेता प्रभात कश्यप, सोशल मीडिया कोटा संभाग संयोजक रजनीश सिंह राणा मंच पर थे। लोकसभा क्लस्टर प्रभारी नारायण लाल पंचारिया ने कहा कि कांग्रेसी युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अपना विश्वास जताकर ओम बिरला को जिताने का संकल्प लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति देश को बदलने की शक्ति रखते हैं। सभी युवा मिलकर कोटा बूंदी लोकप्रिय प्रत्याशी ओम बिरला को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने में जुट जायें। जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नेतृत्व विहिन हो चुकी है। कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस की जनविरोधी, सनातन विरोधी नीतियों से परेशान होकर कांग्रेस छोड़ रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत विजय ने भी युवाओं को संबोधित किया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींची ने किया। कार्यक्रम में संजय मरचुनिया उपस्थित रहे। युवा नेता प्रभात कश्यप के साथ केशव कश्यप, सुरेश गोस्वामी, भुवनेश बजाड़, अक्षय सारवान, तुषार, कपिल, पवन, आकाश, हितेश, जगदीश, पियूष, मुक्लेश, राजा, निखिल कश्यप, गोलू सुमन, मोहित कश्यप, उमेश मेहरा, पियूष सालवी के साथ सैंकड़ों युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा