पति बना चेन स्नैचर: पत्नी की डिमांड पूरी करने 15 दिन में कीं 4 वारदातें, ऐसे आया पकड़ में
जयपुर/ ट्रांसपोर्ट थाना क्षेत्र में 23 जुलाई को सेठा कॉलोनी में रहने वाली बुजुर्ग की चेन स्नैचर ने लुट ली. इसके बाद मामले में पुलिस ने दो दिन के भीतर चोर को हिरासत में ले लिया है. चोर अब तक तीन वारदात को अंजाम दे चुका है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी एक महीने पहले शादी हुई थी और पत्नी आईफोन मांग रही थी. ऐसे में वह पैस की तंगी के चलते चेन लूटने की वारदात करने लगा. उसने यह भी बताया कि वह खुद भी नशे का आदी है और इसलिए लूट कर रहा था.
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम अरुण कुमार है. वह जमवारामगढ़ के लाली गांव का रहने वाला है. आरोपी ने पहली बार आदर्श नगर में चेन लूटने की कोशिश की थी, लेकिन वह पकड़ा गया था. लोगों ने इसे मारा-पीटा और आगे से ऐसा ना करने की हिदायत देकर छोड़ दिया था. इस घटना का उसेक उपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. आरोपी ने इस सबसे सबक लेकर अब बुजुर्ग महिलाओं को अपना टारगेट बनाने लगा.
पत्नी की मांग पूरी करने को स्नैचर बना पति
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने बताया कि उसकी जॉब छुट गई थी. उसके पास पैसे खत्म हो गए थे. इस दौरान उसकी शादी भी हो गई. पत्नि का खर्चा उठाना मुश्किल हो रहा था. वह शॉपिंग के लिए रुपए मांगती थी. इसके पास पैसे की तंगी के चलते वह पैसे नहीं दे पाता था तो उसे शर्मिंदगी महसूस होती थी. इसी बीच पत्नी ने आईफोन मांग लिया, पत्नी की डिमांड पूरी करने के लिए उसने चेन स्नैचिंग करना शुरू कर दिया.
15 दिन मे 4 स्नैचिग वारदात
आरोपी हर चार से पांच दिन में वारदात को अंजाम देता था. बीते 15 दिनों में उसने 4 स्नैचिग की वारदात को अंजाम दिया. उसने 9 जुलाई को पहली बार आदर्श नगर में एक महिला के गले से चेन लूटने की कोशिश की लेकिन वह पकड़ा गया. इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और हिदायत देकर छोड़ दिया. इसके बाद उसने 14 जुलाई, 19 जुलाई और 23 जुलाई को भी चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया.
सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी गिरफ्तार
23 जुलाई को आरोपी एक महिला के गले से चेन खिचते समय सीसीटीवी मे कैद हो गया. इसमें उसका हुलिया साफ दिख रहा था. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस ने इस दौरान 100 से भी ज्यादा सीसीटीवी खंगाले और आरोपी को फॉलो किया. वारदात के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के लिए कुछ सामान खरीदा. इसके बाद उसने एक पेट्रोल पंप पर 80 रुपए का पेट्रोल भी भरवाया. पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उसके घर पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया है.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार