मई में हुंदै के वाहनों की बिक्री में 7 प्रतिशत बढ़ी
नई दिल्ली । जापानी कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड की वाहन बिक्री मई महिने में बढ गई। कंपनी की यह बिक्री सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 63,551 इकाई रही है। बीते साल समान माह में कंपनी ने 59,601 वाहनों की बिक्री की थी।
कंपनी की घरेलू थोक बिक्री मई में एक प्रतिशत बढ़कर 49,151 इकाई हो गई, जो पिछले साल मई में 48,601 इकाई थी। कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि वाहन निर्यात मई में 31 प्रतिशत बढ़कर 14,400 इकाई हो गया, जो पिछले साल मई में 11,000 इकाई था।एचएमआईएल के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा, “हमने अपने श्रीपेरंबदूर कारखाने में नियमित द्विवार्षिक रखरखाव के चलते एक सप्ताह तक कारखाना बंद होने के बावजूद मई, 2024 में एक स्वस्थ बिक्री बनाए रखी है।”
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
सुषमा स्वराज मेरे जीवन की प्रेरणा रहीं, हमेशा रहेंगी – रेखा गुप्ता
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल