मैं नेतृत्व की नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हूं: कमला हैरिस
वाशिंगटन। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि वे भावी पीढ़ी के नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करती हैं। इतना ही नहीं राष्ट्रपति बनने पर उनका कार्यकाल मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन एवं उनके रिपब्लिकन विरोधी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल से अलग होगा।
हैरिस ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति के रूप में मेरा कार्यकाल बाइडन के कार्यकाल का विस्तार नहीं होगा। पदभार ग्रहण करने वाले प्रत्येक नए राष्ट्रपति की तरह मैं भी अपने जीवन के अनुभव, अपने पेशेवर अनुभव और नए विचार लेकर आऊंगी। मैं नेतृत्व की नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘उदाहरण के लिए, मैं ऐसी व्यक्ति हूं जिसने अपने करियर का अधिकतर समय वाशिंगटन डी.सी. में नहीं बिताया है। मैं लोगों के विचारों का स्वागत करती हूं, चाहे वे मेरा समर्थन करने वाले रिपब्लिकन पार्टी के नेता हों, चाहे वे लोग हों जो कुछ मिनट पहले मेरे साथ मंच पर थे या व्यापार क्षेत्र और अन्य क्षेत्रों के ऐसे लोग हों, जो मेरे द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों में योगदान दे सकते हैं। राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैरिस ने अपने विरोधी एवं रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप को इस चुनाव में खड़े होने के लिए अयोग्य बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की आव्रजन प्रणाली खराब है, इस सुधारने की आवश्यकता है।
पढ़ाई की टेंशन या फिर कुछ और… 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो कॉल में कर रही थी इस सख्स से बात
राहुल गांधी के मनाने के बाद भी नहीं माने भूपेन बोरा? भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज
पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, कैंपस खाली
BREAKING : डिप्टी कलेक्टर करुण डहरिया निलंबित, ग्रामीण की हत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद लिया गया एक्शन
Ambani at AI Impact Summit: मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, कहा- अगले सात साल में 10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे
CRIME : 21 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
आज राजधानी में ही मौजूद रहेंगे सीएम साय, मुख्यमंत्री निवास में लेंगे विभागीय बैठक
बाजार में खप चुकी डेढ़ लाख बोतलें, पानी खरीदते समय बरतें सावधानी
यात्रीगण ध्यान दें: उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार कार्य शुरू
‘ज्ञानी नहीं, अज्ञानी बजट है’—कमलनाथ का सरकार पर तीखा हमला