आईआईटीयन बाबा गिरफ्तार, आत्महत्या की दी थी धमकी
जयपुर। सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी देने के बाद जयपुर पुलिस ने आईआईटीयन बाबा अभय सिंह को हिरासत में लिया है। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करने के बाद उन्हें जयपुर के रिद्धि-सिद्धि इलाके के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाबा के पास से गांजा और कुछ अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं।
यहां बताते चलें कि बाबा अभय सिंह के नाम से जाने जाते हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर खुदकुशी की धमकी दी थी। इसके बाद ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनकी लोकेशन जयपुर के रिद्धि-सिद्धि स्थित एक होटल में ट्रेस किया। शिप्रापथ थाने के सीआई राजेन्द्र गोदारा ने टीम के साथ होटल में दबिश दी और बाबा को डिटेन कर लिया। पुलिस ने होटल के कमरे की तलाशी ली तो गांजा समेत कुछ अन्य नशीले पदार्थ भी बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस बाबा को थाने ले आई। संपूर्ण मामले की जांच पुलिस कर रही है।
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में 13 सितंबर को होगा पुनर्मतदान