मिशन मोड में करें नवीन आवासीय योजनाओं का क्रियान्वयन
जयपुर । प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विकास एवं मंडल अध्यक्ष वैभव गालरिया की अध्यक्षता में मंडल मुख्यालय में राजस्थान आवासन मंडल के संचालक मंडल की 250 वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में जयपुर के प्रताप नगर योजना में बन रहे माही अपार्टमेंट सेक्टर-23 में एमआईजी-बी के 143 एवं समृद्धि अपार्टमेंट में एमआईजी-ए के 96 फ्लैटों की स्वीकृत की गई निविदाओं के साथ ही मण्डल की अन्य योजनाओं की प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।
आवासन मण्डल की समस्त आवासीय योजनाओं की विकसित भूमि दर की संचालक मण्डल से स्वीकृति—आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया कि मण्डल की समस्त आवासीय योजनाओं की विकसित भूमि दर वर्ष 2024-25 की अवधि दिनांक 01.07.2024 से 30.06.2025 की एवं शेष अवधि दिनांक 01.01.2024 से 30.06.2024 की संचालक मण्डल की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। मण्डल अध्यक्ष वैभव गालरिया ने कहा कि मण्डल में चल रही निलामी, प्रीमियम सम्पतियों के ऑक्शन तथा विभिन्न योजनाओं के प्रति आमजन का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि आवासन मण्डल आज भी किफायती दरों पर अपने आवास का सपना साकार करने के लिए आमजन की पहली पसंद है और हमें पहली पसंद बने रहने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने होंगे। उन्होंने अधिकारियों एवं अभियंताओं को आमजन के हितार्थ मिशन मोड में भूमि चिन्हिकरण कर नवीन आवासीय योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिये।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित