महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण
रायपुर : बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम जोधपुर के महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया गया। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया। नए भवन के शुरू होने से क्षेत्र के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
लोकार्पण के बाद कलेक्टर त्रिपाठी ने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर रसोई कक्ष, शौचालय, पेयजल व्यवस्था सहित उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र के सुव्यवस्थित संचालन तथा सभी हितग्राहियों को समय पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि पूर्व में केंद्र निजी भवन में संचालित हो रहा था। वर्तमान में केंद्र में 23 बच्चे एवं 3 गर्भवती महिलाएं पंजीकृत हैं, जिन्हें नियमित रूप से विभागीय सेवाएं और सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। कलेक्टर ने बच्चों की पोषण स्थिति, सीखने-सिखाने की गतिविधियों तथा गर्भवती महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की भी जानकारी ली।
कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के साथ-साथ मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण पोषण, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
ग्रामीणों ने नवीन भवन के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण में शिक्षा एवं पोषण सेवाएं प्राप्त होंगी, जिससे क्षेत्र में आंगनबाड़ी गतिविधियों के संचालन को भी नई गति मिलेगी।
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
बिजासन माता मंदिर में श्रद्धालुओं की पिटाई का आरोप, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया