भाजपा सदस्यता अभियान में हर घर, हर वर्ग को जोड़ें-योगी
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं से आज से शुरू हो रहे पार्टी के सदस्यता अभियान में हर व्यक्ति और वर्ग को शामिल करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज से प्रारंभ हो रहा भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान व्यक्ति को राष्ट्र प्रथम की भावना, जनसेवा के संकल्प, अंत्योदय के प्रण और विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के साथ जोड़ने का आंदोलन है।’’ उन्होंने इसी पोस्ट में कहा, ‘‘आइए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदत्त ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ मंत्र को आत्मसात कर भाजपा के हम सभी कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता से इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ध्यान रहे, कोई घर, कोई व्यक्ति, कोई वर्ग छूटने न पाए।’’
CM साय का छात्रों के लिए संदेश: “आप अकेले नहीं हैं”
कांकेर ग्राम सभाओं के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर
CM साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास को नई रफ्तार
रायगढ़ में पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 200+ सीटों का मौका
भोपाल के होटल में भीषण आग, 150 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव