यूपी में बढ़ती ठंड और कोहरे का अलर्ट, तापमान में लगातार गिरावट जारी
ठंडी और शुष्क पछुआ हवा के प्रभाव से प्रदेश के तापमान में पिछले कुछ दिनों से गिरावट महसूस की जा रही है। एक-दो दिन और मामूली गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद से तापमान में आ रही गिरावट थम सकती है और इसके बाद तापमान में आंशिक वृद्धि भी दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में बुधवार को दिन के तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। सुबह कोहरा रहेगा और दिन में कई जगह धुंध बनी रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में इस समय कोई सक्रिय तंत्र नहीं है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट का क्रम जारी है और बुधवार व बृहस्पतिवार को भी यह जारी रह सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक-दो दिन के दौरान तापमान में मामूली गिरावट के बाद इसमें क्रमिक बढोतरी के साथ कोहरे में घनत्व में थोड़ी कमी आने से कुछ स्थानों पर सुबह हल्का से मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है।
इन जगहों पर ज्यादा कोहरा
दिन चढ़ने पर कोहरा छंटने के बावजूद धुंध बनी रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सुबह बरेली और कुशीनगर में 400 मीटर की न्यूनतम दृश्यता के साथ मध्यम कोहरा दर्ज की किया गया। गोरखपुर, आगरा, मुरादाबाद, अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़, अलीगढ़, अमेठी, बलिया एवं प्रयागराज में भी हल्का कोहरा दर्ज किया गया। आगरा, गोरखपुर और अलीगढ़ में दृश्यता 500 मीटर जबकि लखनऊ में दृश्यता 1000 मीटर दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। बुधवार से रात के तापमान में भी कमी आ सकती है। शुक्रवार से तापमान में आंशिक वृद्धि के आसार हैं।
कोहरे से विमानों के संचालन पर पड़ा असर
मंगलवार को कोहरे के कारण विमान संचालन पर असर पड़ा। अमौसी एयरपोर्ट पर एक दर्जन से अधिक विमान लेट हुए। यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत जयपुर जाने वाले यात्रियों को हुई। इंडिगो की उड़ान 6ई-7027 लखनऊ से शाम 7:30 बजे की जगह रात 10:55 बजे रवाना हो सकी। यात्री एयरपोर्ट पर ही इंतजार करते रहे। सोमवार को भी यह विमान डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हो सका था। इसी प्रकार चंडीगढ़ जाने वाला विमान 6ई-6552 समय से 45 मिनट, 6ई-118 पुणे का विमान 50 मिनट, 6ई-5201 मुंबई का विमान 1:15 घंटे, 6ई-6166 हैदराबाद का विमान एक घंटे, 6ई-6615 दिल्ली का विमान 1:45 घंटे की देरी से उड़ान भर सका। किशनगढ़ से लखनऊ आने वाला विमान ओजी-222 समय से 31 मिनट, 6ई-2159 दिल्ली-लखनऊ 34 मिनट, 6ई-935 अहमदाबाद-लखनऊ 41 मिनट, 6ई-6552 गुवाहाटी-लखनऊ 31 मिनट, एआइ-1720 दिल्ली-लखनऊ 1:30 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंचा।
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
स्कूल बस चालक की लापरवाही, बच्चों से भरी बस नदी में फंसी; मचा हड़कंप