भारतीय सेना का पराक्रम: पाकिस्तान को मिल रहा मुंहतोड़ जवाब – मृत्युंजय तिवारी
पटना, 9 मई । ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान भारत पर जवाबी हमला करने की कोशिश में अब तक नाकाम साबित हुआ है। भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सैन्य पराक्रम की सराहना करते हुए दावा किया कि पाकिस्तान को अभी बहुत कुछ भुगतना पड़ेगा।
शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि भारत कभी भी किसी पर हमला नहीं करता है। लेकिन, यदि भारत पर कोई हमला करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। हमारी सेना दुश्मनों को बराबर जवाब देने का काम करेगी। भारत के सशस्त्र बलों की असाधारण बहादुरी और पराक्रम पर सभी 140 करोड़ भारतीयों को बहुत गर्व है। अगर कोई भारत की तरफ बुरी नीयत से देखेगा या इसके निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाएगा, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।
पाकिस्तान की ओर से जवाबी हमला करने पर आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत दुनिया ने भारत की सैन्य शक्ति और ताकत देखी है, और आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यही कारण है कि भारत महान है। ‘जय हिंद, जय हिंद की सेना, भारत माता की जय’ यही देश के 140 करोड़ लोग कह रहे हैं।
आरजेडी प्रवक्ता ने आगे कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पीओके और पाकिस्तान में उन्हीं ठिकानों को निशाना बनाया जहां से आतंक पनप रहा था। भारतीय सेना ने आतंकियों के इन ठिकानों को तबाह किया। लेकिन, आतंकियों के जनाजे में जिस तरह से लोग शामिल हुए, उससे पाकिस्तान बेनकाब हो गया। पूरी दुनिया ने देख लिया कि आतंकवाद को पनाह देने वाला पाकिस्तान है। अब पाकिस्तान की ओर से जवाबी हमला करने की नापाक कोशिश की जा रही है। भारत की ओर हमला करने पर पाकिस्तान को अंजाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का एकमात्र मकसद है कि वह सिर्फ आतंकियों के ठिकानों को ही निशाना बनाए। भारत कभी भी किसी पर पहले हमला नहीं करता है, लेकिन यदि हम पर कोई हमला करे तो हम छोड़ते भी नहीं हैं।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा